बिट टोरेंट फाइल वितरण प्रणाली के अनुसार टोरेंट फाइल एक प्रकार का कंप्यूटर फाइल है जो वितरण किये जाने वाले फाइल और फोल्डर के बारे में metadata और trackers के नेटवर्क लोकेशन के बारे में भी जानकारी रखता है टोरेंट फाइल , फाइल में मौजूद डाटा को एक साथ न रखकर विश्व के अलग अलग सर्वर में स्टोर करके रखता है जिसकी जानकारी एक .torrent एक्सटेंशन वाले फाइल में स्टोर होती है जब यह फाइल टोरेंट डाउनलोडर सॉफ्टवेर द्वारा रीड किया जाता है तो सॉफ्टवेर उस फाइल की लोकेशन पर उस डेटा के भाग को डाउनलोड करने की रिक्वेस्ट भेजता है। जैसे सारे भाग डाउनलोड हो जाते है उस सॉफ्टवेर द्वारा उन भागो को एक साथ मिला दिया जाता है जिससे हमारी रिक्वेस्ट की गयी फाइल हमें मिल जाती है। बिट टोरेंट वेबसाइट द्वारा अनलिमिटेड फाइल साइज़ को सपोर्ट किया जाता है जिससे हम बड़ी साइज़ वाली फाइल को आसानी से किसी के साथ शेयर कर सकते है.
No comments:
Post a Comment